Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
09-Mar-2020 07:33 AM
DELHI : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर दिल्ली में जो हिंसा हुई उसके पीछे क्या बड़ी साजिश थी। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक कश्मीरी दंपत्ति को दिल्ली हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली हिंसा के पीछे आतंकी संगठन ISIS में अहम भूमिका निभाई।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने ओखला विहार से जहाँजेब सामी और हिना बशीर को गिरफ्तार किया है। यह दोनों पति पत्नी है और कश्मीर से ताल्लुक रखते हैं इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद की आशंका जताई जा रही है कि दिल्ली हिंसा के पीछे ISIS जैसे कट्टर इस्लामिक संगठन ने बड़ी साजिश रची। ओखला विहार से गिरफ्तार किए गए कश्मीरी दंपत्ति ISIS से ताल्लुक रखते हैं। इनके पास से कट्टरवादी इस्लामिक लिटरेचर भी बरामद किया गया है जिसमें भारत में रहने वाले कई समुदायों के बीच हिंसा भड़काने जैसी बातें लिखी गई हैं।
ISIS के लिए काम करने वाले यह कश्मीरी दंपत्ति खोरन्स प्रोविंस से हैं। यह दोनों काफी पढ़े लिखे हैं और अगस्त 2019 से ही दिल्ली में इन्होंने अपना ठिकाना बना रखा था। बताया जा रहा है कि नागरिकता संशोधन कानून के मसले पर उन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया। कश्मीरी दंपत्ति के पास से पुलिस ने एक लैपटॉप और 4 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं जिनकी डाटा मैपिंग की जा रही है। जहांजेब सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और हिना ने भी बीसीए कर रखा है। दोनों ने एमबीए की भी शिक्षा ली है और अच्छी कंपनियों में जॉब कर चुके हैं। भारत आने से पहले यह दोनों दुबई और अन्य देशों में भी रह चुके हैं।