ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / दिल्ली-बिहार के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का बदला शेड्यूल, पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली-बिहार के बीच चलने वाली इन ट्रेनों का बदला शेड्यूल, पढ़ें पूरी खबर

04-Dec-2020 01:29 PM

PATNA : दिल्ली-बिहार के बीच चलने वाली दो ट्रेनों के समय में इंडियन रेलवे ने बदलाव करने का ऐलान किया है. बताया जाता है कि वैशाली एक्सप्रेस और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के टाइम टेबल में 7 दिसंबर से इंडियन रेलवे ने बदलाव किया है. रेलवे के अनुसार जयनगर से नई दिल्ली के लिए चलने वाली गाड़ी नंबर 02561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 7 दिसंबर से दिन के 2 बजे चलने के बजाय शाम 5:40 बजे खुलेगी.


वहीं, ट्रेन नंबर 02562 नई दिल्ली से जयनगर एक्सप्रेस 20:40 के बदले 21:15 बजे नई दिल्ली से खुलेगी. समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम अशोक माहेश्वरी ने बताया कि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के समय सारणी में बदलाव किया जा रहा है. स्वतंत्रता सेनानी 7 दिसंबर से गाड़ी संख्या 02561 जयनगर से 17.20 बजे प्रस्थान करेगी. जो मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुज़फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, ग़ाज़ीपुर सिटी, अंरिहार, वराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़, ग़ाज़ियाबाद होते हुए 15.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.


वहीं, ट्रेन संख्या 02562 दिनांक 8 दिसंबर को नई दिल्ली से 21.15 बजे प्रस्थान करेगी. जो अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल,  प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, अंरिहार, ग़ाज़ीपुर सिटी, बलिया, सुरैमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुज़फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी होते हुए 19.23 बजे जयनगर पहुंचेगी.


ट्रेन संख्या 02553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस/विशेष ट्रेन 7 दिसंबर से सहरसा स्टेशन से सुबह में 06.46 बजे खुलेगी. जो मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा,सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेन्ट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, ग़ाज़ियाबाद होते हुए 06.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.


वहीं, 8 दिसंबर को ट्रेन संख्या 02554 नई दिल्ली से 20.40 बजे प्रस्थान करके गाज़ियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर सेन्ट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर,  देवरिया सदर,सिवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंहसराय, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी होते हुए 20.20 बजे सहरसा पहुंचेगी.