ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / देहाती मछली के साथ जाम छलका रहे पैक्स अध्यक्ष ने दरोगा को कहा-...

देहाती मछली के साथ जाम छलका रहे पैक्स अध्यक्ष ने दरोगा को कहा- वर्दी उतरवा दूंगा, पुलिस ने भेजा जेल

29-Feb-2020 09:18 PM

PATNA : पटना में गांव से देहाती मछली मंगवा कर उसके साथ जाम छलकाना पैक्स अध्यक्ष को भारी पड़ गया. पड़ोसियों ने इसकी खबर पुलिस को दे दी. नशे में धुत्त पैक्स अध्यक्ष ने दरोगा को वर्दी उतरवा कर रोड पर लाने की धमकी दे डाली. पुलिस ने धमकी की परवाह न करते हुए पैक्स अध्यक्ष समेत चार को जेल भेज दिया है. 


चखना के लिए गांव से मंगवायी थी मछली

मामला पटना के एस के पुरी थाना क्षेत्र के वेस्ट बोरिंग कनाल रोड का है. इस इलाके के प्रांजल अपार्टमेंट में रोहतास जिले के बिक्रमगंज के धावा के पैक्स अध्यक्ष बलवंत कुमार सिंह रहते हैं. शनिवार को उन्होंने अपने गांव से खास तौर पर देहाती मछली मंगवायी थी. गांव से मछली लेकर उनके तीन समर्थक दिलीप मिश्र, दीपक कुमार और संजय उपाध्याय पटना आये थे. मछली फ्राइ हुई और जाम छलकना शुरू हो गया. 


शराब के नशे में बलवंत सिंह और उनके साथी काफी तेज आवाज में बोल रहे थे. अपार्टमेंट में रहने वाले दूसरे लोगों को ये नागवार गुजरा. उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दे दी. इसके बाद एस के पुरी थाने की पुलिस वहां पहुंची और चारों को नशे की हालत में धर दबोचा. एस के पुरी थाने के थानेदार नीरज कुमार सिंह ने बताया कि प्रांजल अपार्टमेंट में पैक्स अध्यक्ष के फ्लैट से मछली, शराब की बोतल, सिगरेट और गिलास बरामद हुए हैं. गिरफ्तार किये गये पैक्स अध्यक्ष और तीन अन्य लोगों को जेल भेज दिया गया है. 


दरोगा को कहा- वर्दी उतरवा दूंगा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद पैक्स अध्यक्ष ने अपना रूतबा दिखाने की पूरी कोशिश की. पुलिस नशे में धुत्त बलवंत सिंह और उसके साथियों को लेक थाने पहुंची तो ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराने को कहा. बलवंत सिंह को ब्रेथ एनालाइजर में जोर से फूंक मारने को कहा गया. इसके बाद बलवंत सिंह भड़क गया और उसके अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए दरोगा की वर्दी उतरवा लेने की धमकी देनी शुरू कर दी. हालांकि उसकी धमकी का कोई असर नहीं हुआ और पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है.