पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग
01-Nov-2022 04:50 PM
DESK: एक दारूबाज बंदर ने शराबियों के बीच कोहराम मचा रखा है. दारूबाज बंदर शराब लेकर जा रहे लोगों के हाथ से बोतल झपट कर पी जा रहा है. उसके बाद उसे बड़े आराम से गटक जा रहा है. लोगों की कौन कहे, दुकानदार भी परेशान हैं. शराबी बंदर दुकान में घूस कर बोतल उठा कर भाग जा रहा है. आलम ये है कि अब शराब की दुकान पर आने वाले लोग छिपा कर बोतल ले जा रहे हैं. कहीं बंदर की नजर बोतल पर न पड़ जाये और वह झपटकर भाग न निकले. शराबी बंदर का वीडियो भी सामने आया है।
वाकया उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है, जहां एक बंदर ने शराबियों के बीच कोहराम मचा रखा है. दारूबाज बंदर मौका देखते ही दुकान से बोतल चुराकर भाग जाता है. अक्सर वह शराब खरीदकर जाते लोगों से बोतल झपट ले रहा है और फिर कुछ मिनटों में ही उसे गटक जा रहा है. इस शराबी बंदर से शराब की दुकान वाले से लेकर शराबी सब परेशान हैं।
अब शराबी बंदर का वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में वह एक स्ट्रॉग बीयर की कैन मुंह से लगाकर गटागट पीता नजर आ रहा है. अमूमन ये होता है कि बंदर कुछ भी खाते-पीते हैं तो उसे गिरा देते हैं. लेकिन शराब का आदि हो चुका ये बंदर बीयर की हर बूंद की कीमत समझता है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि वह अपने दोनों हाथों से कैन को पकड़कर ऐसे पी रहा है जिससे बीयर की एक बूंद भी गिरकर बर्बाद ना हो. बीयर पीते हुए बंदर कैन के अंदर भी झांक कर देख रहा है कि कितना माल और बचा हुआ है।