ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / दार्शनिक हैं सीएम नीतीश, बीजेपी बोली- पीड़ा में बोल गए संन्यास लेने की...

दार्शनिक हैं सीएम नीतीश, बीजेपी बोली- पीड़ा में बोल गए संन्यास लेने की बात

05-Nov-2020 05:51 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ऐलान के साथ ही कि यह उनका आखिरी चुनाव है. राजनीतिक गलियारे से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. जेडीयू के साथ चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी नीतीश के इस बयान पर प्रतिक्रिया आई है. भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने बताया कि सीएम नीतीश पीड़ा में ऐसी बात बोल गए.


भाजपा के पूर्व विधायक और प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार बिहार की आवश्यकत और जरूरत हैं. सूबे की जनता उन्हें कभी अलग नहीं करेगी. बिहार की जनता उनसे बहुत प्रेम करती है. पछले 15 साल में जिस तरीके से नीतीश कुमार ने काम किया है, उस काम के बदौलत यहाँ की जनता उन्हें कभी भी बिहार की राजनीत से अलग नहीं करेगी.


प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि नीतीश कुमार दार्शनिक तरीके से भी बात करते हैं. कभी-कभी वह पीड़ा में कुछ भी बोल जाते हैं. विपक्ष के लोगों ने न जाने क्या-क्या आरोप लगाते रहते हैं. विपक्ष के बयानों के कारण नीतीश ने इस तरीके से बयान आया है.


उन्होंने कहा कि बिहार में दो चरण का मतदान हो चुका है. हर हाल में बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अंतिम जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का खुलासा किया कि मौजूदा चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार ने धमदाहा विधानसभा में आखिरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है.