RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
27-Jun-2022 09:35 PM
SAHARSA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने किसी आम आम आदमी को नहीं बल्कि दारोगा को अपना निशाना बनाया है।
मामला सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 स्थित अली रोड का है। जहां रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने एक दारोगा के घर पर हमला बोल दिया। दारोगा सीवान में तैनात अमरेंद्र कुमार हैं जिनका घर सहरसा में हैं। जिनसे अपराधियों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी है।
रंगदारी नही देने पर करीब एक दर्जन की संख्यां में आए बदमाशों ने दारोगा अमरेंद्र कुमार के घर पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए। इस दौरान बदमाशों ने घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया। हालांकि बदमाशों की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे अपराधी पहले घर के दरवाजे पर आते हैं इनमें से कुछ लोगों का चेहरा कपड़े से ढका हुआ है।
सभी बदमाश पहले घर के मेन गेट को तोड़ने की कोशिश करते हैं और फिर गेट नहीं खुलने पर घर पर ईंट पत्थर बरसाने लगते हैं। दारोगा के बेटे ने बताया कि मोहल्ले के ही मो.लाल मियां नामक व्यक्ति 5 लाख रुपये बतौर रंगदारी की मांग कर रहा है। रंगदारी नहीं देने पर घर खाली करने की बात कर रहा है। घर में दारोगा अमरेंद्र कुमार की पत्नी और बेटा रहता है। दारोगा अमरेंद्र सीवान में ड्यूटी तैनात हैं इसलिए वही रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।