ब्रेकिंग न्यूज़

जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

दर्जनों पक्षियों की अब तक हो चुकी है मौत, बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

दर्जनों पक्षियों की अब तक हो चुकी है मौत, बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

31-Mar-2022 04:23 PM

SUPAUL: सुपौल के सदर थाना क्षेत्र स्थित छपकाही गांव में बर्ड फ्लू फैलने की आशंका से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। यहां पिछले कई दिनों से पक्षियों की लगातार मौत हो रही है। 


कौवे के अलावे बत्तख और मुर्गियां भी तड़प-तड़प पर मर रहे हैं। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। हालांकि बर्ड फ्लू से मौत की बात से वे इनकार कर रहे हैं। जांच टीम की माने तो न्यूरिटिक बीमारी की वजह से पक्षियों की मौत हो रही है।


बता दें कि न्यूरिटिक बीमारी खान-पान से जुड़ी है। वन विभाग की जांच टीम ने बताया कि मृत पक्षियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि कई कौवों को पेड़ से नीचे गिरने के बाद तड़प-तड़प कर मरते उन्होंने देखा है। 


गांव के पशु चिकित्सक का दवा भी काम नहीं कर रहा है। अब तक कौवों के अलावे दर्जनों बत्तख और मुर्गियों की भी मौत हो चुकी है। पक्षियों की मौत आखिर क्यों हो रही है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। पक्षियों के इस कदर हो रही मौत से गांव के लोग भी हैरान हैं। लोग बर्ड फ्लू फैलने की आशंका जता रहे हैं।