बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात
21-Apr-2024 09:43 AM
By First Bihar
PATNA : देश के अंदर सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। देश के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सड़क हादसे से ही जुड़ा हुआ है। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक से बारातियों से भरी वैन टकरा गई जिसके बाद इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। झालावाड़ जिले के अकलेरा के पास पांचोला में मध्य प्रदेश से लौट रहे बारातियों की वैन दुर्घटना का शिकार हो गई। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। वहीं एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि जिले के अकलेरा कस्बे में एक लड़के का विवाह समारोह था। जिसकी बारात मध्य प्रदेश के खिलचीपुर इलाके में गई थी। जहां 10 दोस्त एक मारुति वैन में सवार होकर वापस अकलेरा लौट रहे थे। इस दौरान जब उनकी वैन अकलेरा के NH-52 पर खुरी पचोला के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई।
उधर,सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया। वैन से निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। वहीं आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।