ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / दरभंगा ब्लास्ट केस में 5 के खिलाफ चार्जशीट, लश्कर ने रची थी पार्सल...

दरभंगा ब्लास्ट केस में 5 के खिलाफ चार्जशीट, लश्कर ने रची थी पार्सल ब्लास्ट की साजिश

24-Dec-2021 07:28 AM

PATNA : 17 जून 2021 को पार्सल ब्लास्ट के जरिए दरभंगा स्टेशन को दहलाने की साजिश हुई थी. दरभंगा स्टेशन ब्लास्ट मामले में अब एनआईए ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. एनआईए कोर्ट में 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. चार्जशीट से अभी बात साफ हो गई है कि दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्षद ब्लास्ट की साजिश लश्कर जैसे आतंकी संगठन ने रची थी. आपको बता दें कि 17 जून को दरभंगा स्टेशन पर ब्लास्ट हुआ था. बाद में खुलासा हुआ है कि पार्सल में रखे गए एक छोटी शीशी में विस्फोटक भरा गया था और इसके जरिए बड़ी साजिश की तैयारी थी.


एनआईए कोर्ट में दायर की गई चार्जशीट में चार आरोपी ऐसे हैं जिनको फिलहाल पटना के बेउर जेल में रखा गया है. जबकि इस मामले में एक आरोपी इकबाल मोहम्मद फरार चल रहा है. इकबाल शामली का रहने वाला है और इन दिनों वह पाकिस्तान में छिपा बैठा है.


जांच के दौरान, पुलिस को हैदराबाद स्थित आसिफ नगर के नासिर और इमरान भाइयों की भूमिका पर संदेह हुआ. जब उनके आवास पर छापेमारी की गई तो दोनों भाइयों में से एक ही मौजूद था. यह भी पता चला है कि उनमें से एक हैदराबाद से नई दिल्ली के लिए फ्लाइट लेकर फरार होने की तैयारी में था. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया. इन आरोपितों की निशानदेही पर एनआईए ने यूपी के शामली से काफिल अहमद और हाजी सलीम को भी गिरफ्तार किया था. गुरुवार को पटना के एनआईए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा की अदालत में चार्जशीट दायर की गई. जिन आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट की गई है, उनमें हैदराबाद निवासी सगे भाई नासिर मलिक और इमरान मलिक के अलावा यूपी के शामली निवासी काफिल अहमद और हाजी सलीम भी शामिल हैं. एनआईए की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि दरभंगा बम ब्लास्ट कांड में पाकिस्तान के कराची में रह रहे इकबाल मो. इलियास हाफिज की प्रमुख भूमिका है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में इसके नाम का खुलासा हुआ है.