ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / बिहार: दारोगा महिला सिपाही पर संबंध बनाने का दे रहा दबाव, मोबाइल पर...

बिहार: दारोगा महिला सिपाही पर संबंध बनाने का दे रहा दबाव, मोबाइल पर करता है गंदी बात

24-Sep-2020 12:34 PM

DARBHANGA:  एक बार फिर बिहार के दारोगा ने अपने विभाग को शर्मसार कर दिया है. दरभंगा में एक दारोगा महिला सिपाही को साथ में सोने के लिए दवाब बना रहा है. यही नहीं कॉल कर वह रोज गंदी बात करता है. दारोगा की हरकतों से परेशान महिला सिपाही ने इंसाफ की गुहार लगाई है. यह मामला दरभंगा का है.

करता है अश्लील हरकत

महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि वह जब भी काम से जाती है तो वह अश्लील हरकत करता है. वह कई बार प्राइवेट पार्ट को छुने की कोशिश करता है. उसकी हरकतों से वह परेशान हो गई है. मोबाइल पर वह रात में अश्लील वीडियो और मैसेज भेजता है. अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो वह नौकरी छोड़ देगी. आखिर वह इमान बेचकर नौकरी नहीं कर सकती है. 

जांच का आदेश

महिला सिपाही के शिकायत के बाद एसएसपी बाबू राम ने जांच का आदेश दे दिया है. पूरे मामले की जांच आंतरिक परिवार समिति कर रही है, मुख्यालय और लाइन डीएसपी को महिला सिपाही की सुरक्षा को लेकर आदेश दिया गया है, ताकि, उसे कोई डराने की कोशिश नहीं करे और किसी दबाव में नहीं आए. दारोगा शुभकरण ओझा पर महिला सिपाही ने गंभीर आरोप लगाया है, वह प्रमंडलीय स्तर पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में तैनात है. इसे देखते हुए वरीय पदाधिकारी पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट समर्पित करने का आदेश दिया है. सबूत के तौर पर महिला सिपाही ने कोई चैट, ऑडियो भी दिया है.