ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / दरभंगा ब्लास्ट मामले में गृह मंत्रालय ने दिया जवाब, चलती ट्रेन में...

दरभंगा ब्लास्ट मामले में गृह मंत्रालय ने दिया जवाब, चलती ट्रेन में ब्लास्ट करने की रची गई थी आतंकी साजिश

14-Dec-2021 03:05 PM

DESK : बिहार के दरभंगा में हुए बम ब्लास्ट मामले को लेकर लोकसभा में गृह मंत्रालय ने अपना जवाब रखा है. गृह मंत्रालय के तरफ से यह कहा गया है कि दरभंगा बम ब्लास्ट विदेश आधारित आतंकी संगठन की साजिश थी. आपको बता दें कि दरभंगा जंक्शन पर पार्सल में रखे बम ब्लास्ट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. इस मामले में एक-एक कर के कई गिरफ्तारियां हुई थी और कई खुलासे हुए थे. 


17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर पार्सल ब्लास्ट हुआ था. पार्सल में बम ब्लास्ट हुआ था. गृह मंत्रालय का कहना है कि विदेशी आतंकी संगठन ने यह साजिश रची थी. चलती ट्रेन में बड़े धमाके की साजिश रची गई थी. इस मामले की जाँच हैदराबाद तक हुई थी. यूपी में भी इसकी जांच की गई थी. इस ब्लास्ट की तार पाकिस्तान से भी जुड़े होने की बात सामने आई थी. दरभंगा में स्लीपर सेल के जरिए किसी बड़ी साजिश की तैयारी की जा रही थी. यही कारण था कि पार्सल बुकिंग में फर्जी जानकारियां दी गई थी.


आपको बता दें कि बिहार में दरभंगा रेलवे जंक्शन पर हुए पार्सल विस्फोट की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआइए) ने संभाली थी. एनआइए ने लखनऊ शाखा में प्राथमिकी दर्ज कर काम शुरू किया था. एनआइए की छह सदस्यीय टीम दरभंगा गई थी. सबसे पहले टीम ने दरभंगा जंक्शन पर उस जगह का निरीक्षण किया था, जहां पार्सल में विस्फोट हुआ था.