Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में उठा फार्मर आईडी का मामला, कृषि मंत्री को देना पड़ा जवाब Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में उठा फार्मर आईडी का मामला, कृषि मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत
21-Sep-2020 11:04 AM
DARBHANGA : मिथिलांचल के लोगों के सपनों को अब पंख लगने वाले हैं क्योंकि जल्द ही दिल्ली मोड़ स्थित वायु सेना के परिसर में बने विद्यापति टर्मिनल से हवाई सेवा शुरू होने वाली है. नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की घोषणा की है कि नवंबर के शुरुआत में ही दरभंगा से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी. यहां से दिन में स्पाइस जेट के तीन विमान तीन रूट पर चलेंगे. जिसके लिए स्पाइस जेट ने बुकिंग के लिए ऑनलाइन विंडो खोल दिया है.
आपको बता दें कि उड़ान योजना के तहत यात्री सेवा के लिए बन रहे दरभंगा एयरपोर्ट से आठ नवंबर से फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी जाएंगी. स्पाइस जेट ने यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट विंडो खोल दिया है. दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई से अब दरभंगा के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है. मिथिला के लोगों को बहुत दिनों से दरभंगा से फ्लाइट सर्विस शुरू होने का इंतजार था. मिथिला के लोग टिकट बुकिंग करवाकर काफी खुश हैं.
आपको बता दें कि हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दरभंगा एयरपोर्ट का दौरा किया था. यहां उन्होंने टिकट बुकिंग जल्द शुरू होने की घोषणा भी की थी. वहीं दरभंगा एयरोपोर्ट केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत यात्री सेवा के लिए विकसित किया जा रहा है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय और बिहार सरकार के बीच हुए समझौते के तहत बिहार में दरभंगा और पुर्णिया एयरपोर्ट को विकसित करने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फैसला लिया था. हालांकि ठेकेदार की लेत-लतीफी के कारण दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट सर्विस में लगातार देरी होती रही.
आपको बता दें कि दरभंगा से हवाई उड़ान शुरू होने से आसपास के एक दर्जन से अधिक जिले को लोगों को इसका लाभ मिलेगा. यात्रियों को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पटना जाने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी. उड़ान सेवा का फायदा दरभंगा के अलावा मधुबनी, समस्तीपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, अररिया, फारबिसगंज, सीतामढ़ी, बेगुसराय, खगडिय़ा, फारबिसगंज सहित नेपाल के लोगों को मिलेगा.
गौरतलब है कि अभी लोगों को यात्रा करने में काफी समय जो लग जाता था उससे निजात मिलेगा. बिहार में मात्र राजधानी पटना में एयरपोर्ट होने की वजह से अन्य जिलों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता था लेकिन अब दरभंगा में बन रहे एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने के बाद काफी हद तक लोगों की परेशानी कम हो जाएगी.
लोगों को जाम की समस्या से भी मुक्त मिलेगी. उड़ान योजना के तहत दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पहली 25 टिकटों का किराया 2500 रुपये होगा. जो, ट्रेन के प्रथम श्रेणी के किराए से भी कम है. केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ आम आदमियों को मिलने लगेगा. इससे ना केवल पैसे की बचत होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी.