ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

दरभंगा एयरपोर्ट का नाम विद्यापति के नाम पर करने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में, मोदी के सवाल पर मंत्री ने कहा- नामकरण की कोई निश्चित समय सीमा नहीं

29-Nov-2021 06:37 PM

DARBHANGA: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम मैथिली कवि विद्यापति के नाम पर करने का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चली गई है। सोमवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने राज्यसभा में दरभंगा एयरपोर्ट के नामकरण का मुद्दा उठाया। केंद्रीय नागर विमानन राज्यमंत्री ने मोदी के प्रश्न को लेकर जवाब दिया कि एयरपोर्ट का पुर्न नामकरण करने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी जा सकती है।


केंद्रीय राज्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने मोदी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अप्रैल 2021 में उनके विभाग को बिहार विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव प्राप्त हुआ था, एयरपोर्ट के पुर्ननामकरण को लेकर लेकर कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी जा सकती क्योकि इस बारे में संबंधित मंत्रालयों से व्यापक विचार विमर्श किया जाना है साथ ही मंत्री ने राज्यसभा में कहा कि इस मामले में केंद्रीय मंत्रिमंडल से भी स्वीकृति मिलना अभी शेष है।


मिथिला के कवि कोकिल विद्यपाति के नाम पर दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण का मुद्दा बिहार की सियासत का महत्वर्पूण मुद्दा है। मिथिला के लोगों का विद्यापति से एक भावनात्मक जुड़ाव है। विद्यापति के नाम पर दरभंगा एयरपोर्ट का नाम रखने का सियासी मतलब एनडीए जानती है, इसलिए बिहार विधानसभा से पारित करके प्रस्ताव को केंद्र के पास भेज दिया गया लेकिन केंद्र सरकार का इस मामले पर रवैया सुस्त नजर आ रहा है।


दरभंगा में एयरपोर्ट शुरू होने का श्रेय हमेशा एनडीए के नेता लेते रहते है, मिथिलांचल से जुड़े हुए नेता अपने क्षेत्र में एयरपोर्ट शुरू होने का श्रेय अपने दोनों नेता नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को देते है, लेकिन एयरपोर्ट के नामकरण का मुद्दा जिस तरह से टाला जा रहा है एनडीए के नेताओं को सवाल का जवाब देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।