दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी
01-Sep-2022 07:17 PM
PATNA: बिहार में आए दिन घूसखोरों को पकड़ा जा रहा है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घूसखोर सरकारी कर्मियों और अधिकारियों की गिरफ्तारी इन दिनों लगातार हो रही है। आज फिर एक घूसखोर विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया। इस बार दनियावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रधान लिपिक 18 हजार रूपये घूस लेते गिरफ्तार हुआ है। पटना से गयी निगरानी की टीम ने अजय प्रसाद को घूस लेते रंगे हाथों दबोचा है। अजय प्रसाद को स्थापना शाखा से पकड़ा गया है।
दनियावां पीएचसी के घूसखोर प्रधान लिपिक अजय प्रसाद द्वारा जेनरेटर के मासिक बिल के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दनियावां के ही रविन्द्र कुमार ने निगरानी विभाग से की थी। 11 अगस्त 2022 को यह शिकायत दर्ज करायी गयी कि आरोपी अजय प्रसाद जो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का प्रधान लिपिक है वह लगातार घूस की मांग कर रहा है।
शिकायतकर्ता ने बताया था कि श्री फाउंडेशन के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दनियावां में वह जेनरेटर की सुविधा देता है। जेनरेटर के मासिक बिल का भुगतान करने की बारी आई तब अजय प्रसाद रिश्वत की मांग करने लगा। निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन किया और आरोप सही पाया गया।
पुलिस उपाधीक्षक अरुण पासवान के नेतृत्व में एक धावा दल का गठन किया गया। जिसके बाद कार्रवाई की गयी और प्रधान लिपिक अजय प्रसाद को 18 हजार रुपये घूस लेते प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के स्थापना शाखा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अजय प्रसाद को गिरफ्तार कर निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर गयी है। घूसखोर कर्मी को पटना न्यायालय में पेश किया जाएगा।