गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश
13-Sep-2022 05:39 PM
By RANJAN
SASARAM: सासाराम के कोचस में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। आरसीपी सिंह ने इस दौरान दमन-दीव में जेडीयू को लगे झटके पर चुटकी ली। कहा कि जेडीयू के जो सर्वेसर्वा है उनसे जाकर पूछिए। इन नेताओं को दमन-दीव के जदयू कार्यकर्ताओं ने आईना दिखाने का काम किया है।
रोहतास दौरे के दौरान कोचस में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि जो लोग जदयू को 'राष्ट्रीय पार्टी' कहते थे अब वह खुद सिमटता जा रहा हैं। पार्टी के पास अब कोई कार्यक्रम नहीं बचा। ऐसे में कार्यकर्ता भी नहीं बचेंगे।
दमन-दीव में पार्टी के अधिकांश नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि जेडीयू के कार्यकर्ताओं के भावनाओं को समझे बिना शीर्ष नेतृत्व ने जो फैसला लिया। उसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा।
उन्होंने बिहार सरकार के विभिन्न योजनाओं में अनुश्रवण नहीं होने की बात कहीं। कोचस में आरसीपी सिंह ने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन तो किया जाता है लेकिन उसके रखरखाव की अनुश्रवण नहीं होती है। यही कारण है कि योजना के काम टिकाऊ नहीं हो रहे हैं और समस्या जस के तस बनी हुई है।