बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
31-Jan-2020 09:32 AM
PATNA: राजधानी पटना में क्राइम की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. फुलवारीशरीफ के इसापुर में एक दारूबाज दामाद ने अपनी सास और साले को गोली मार दी है. दारू के नशे में टल्ली होकर दामाद ने अपनी सास और साले पर फायरिंग कर दी.
इस हमले में मां-बेटा बाल-बाल बच गये. नया टोला की रहने वाली फरहत खातून ने बताया कि वो और उसका बेटा अपने दामाद अशरफ से मिलने गये थे. जिस वक्त दोनों उसके घर पहुंचे वो शराब के नशे में चूर था और उसके हाथ में अवैध राइफल भी थी. दोनों को देखते ही अशरफ ने गाली-गलौज शुरू कर दी. दोनों जब वहां से निकलने की कोशिश करने लगे तब सनकी दामाद के दोस्त ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया.
गाली-गलौज करने के बाद दारू के नशे में धुत्त दामाद ने दोनों पर गोली चला दी. गनीमत रही कि दोनों इस हमले में बाल-बाल बच गये. ख़बरों के मुताबिक अशरफ ने अपनी बेटी की शादी के लिए मकान बेच दी थी, जिसे लेकर उसका विवाद सास और साले से था. बताया जा रहा है कि इसी से नाराज होकर उसने गोली मारी. वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.