Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
29-Oct-2023 04:11 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : हम बिहार में एक मात्र पुराने सहयोगी दल हैं भाजपा के,आजकल कुछ नए - नए लोग आ रहे हैं। लेकिन, उनका भरोसा नहीं कबतक साथ है और कब चले जाएंगे और हमलोग शुरू से ही साथ रहें है और आगे भी रहेंगे। चिराग पासवान ने कहा है कि वो जमुई से चुनाव लड़ेंगे और अपनी माता जी को हाजीपुर से चुनाव लड़ाएंगे तो उस बात को छोड़िए पहले यह बताइए कि- किस दल से लड़ेंगे, कौन सा दल? दल का नाम बताइए? पूछिए उनसे कौन सा दल है ? वो दल है कि दलदल हैं। यह बातें केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कही है।
दरअसल, केंद्रीय मंत्री पार्टी के तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। जहां पत्रकारों ने एक बार फिर उनसे चिराग पासवान से जुड़ा सवाल पूछा तो पहले तो वो गुस्से में दिखे उसके बाद सवाल का जवाब देते हुए कहा कि-चिराग पासवान से पहले पूछिए की उसके पास दल है या दलदल है। पहले वो खुद बताए कि वो किस पार्टी से चुनाव लड़ेगा उसके बाद फिर कुछ बोले।
वहीं, खुद के एनडीए में सीट मिलने से जुड़े सवालों को लेकर पारस ने कहा कि- हमारी पार्टी शुरू से ही भाजपा के साथ रही है और आज भी उनके साथ है बीच में कई लोग आए और चले भी गए ,कुछ नए लोग अभी भी आ रहे हैं लेकिन उनकी गारंटी नहीं है कि वो कबतक साथ रहेंगे और कबतक नहीं। हमारी पार्टी साथ है और आगे भी रहेगी। इसलिए हम एक बात साफ़ कर देना चाहते हैं कि हम इस बार भी अपने सिटिंग सीट यानी की पांच सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले सीट बंटवारें को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के सहयोगी जीतन राम मांझी ने कहा कि - एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर एजेंसी के द्वारा सर्वे कराया जा रहा है कि कौन कहां से खड़ा होगा तो सीट जीतेगा। उसके बाद ही पूरे मामले में शीर्ष नेता बैठकर इस पर निर्णय लेंगे। हम लोग सीट के पीछे नहीं पड़े हुए है सब लोग चुनाव में लगे हुए हैं और हमें चुनाव में जीत हासिल करना है।