ब्रेकिंग न्यूज़

Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र: गवर्नर के अभिभाषण के बीच विपक्ष ने नीट छात्रा मामले पर उठाया सवाल, राज्यपाल से जवाब दिलवाने की मांग Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026: राज्यपाल ने बताया बिहार में शिक्षकों और पुलिसकर्मियों की संख्या, जानिए पूरा आकड़ा Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण Bihar Budget Session 2026: विरोधी दल की नेता राबड़ी देवी पहुंचीं विधान परिषद, थोड़ी देर में राज्यपाल का अभिभाषण Bihar Budget Session 2026: विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही शुरू, थोड़ी देर में होगा राज्यपाल का अभिभाषण; नीट छात्रा केस पर विपक्ष का प्रदर्शन Bihar Assembly Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ! राज्यपाल का अभिभाषण आज Bihar Budget Session : नीट छात्रा मामले पर विधानसभा के बाहर हंगामा, भाई वीरेंद्र ने सरकार को ठहराया जिम्मेदार; तेजस्वी यादव के सत्र आने और नहीं आने के सवाल का भी दिया जवाब Bihar Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026 की आज से हो रही शरुआत, राज्यपाल का अभिभाषण के साथ शुरू होगा सत्र; CM नीतीश कुमार पहुंचे सदन Bihar ship repair center : पटना में बनने वाला है शिप रिपेयर सेंटर, जानिए क्या -क्या होगा फायदा और सरकार का लक्ष्य Bihar Assembly : तेजस्वी यादव के साथ हादसा, बिहार विधानमंडल के बजट सत्र में नहीं होंगे शामिल; जानिए क्या है पूरी खबर

पटना: दहेज के लिए DCLR ने की 3 शादियां, प्रेग्नेंट बीवी को किया टॉर्चर, पिटाई से हो गया अबॉर्शन

पटना: दहेज के लिए DCLR ने की 3 शादियां, प्रेग्नेंट बीवी को किया टॉर्चर, पिटाई से हो गया अबॉर्शन

11-Feb-2020 11:35 AM

PATNA: राजधानी पटना से क्राइम की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक DCLR ने दहेज के लिए तीन शादियां की. फिर दूसरी पत्नी को बुरी तरह से टॉर्चर किया. पिटाई के कारण आरोपी DCLR की पत्नी का अबॉर्शन हो गया. DCLR की करतूत का खुलासा उस वक्त हुआ जब दूसरी पत्नी ने पति की बेवफाई का विरोध किया. पति के टॉर्चर से तंग आकर दूसरी पत्नी ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है. 


ये मामला बिहार के भोजपुर का है. महिला आयोग में दूसरी पत्नी ने पति पर धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. महिला ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी DCLR संतोष सिंह के साथ हुई थी. महिला जब अपने ससुराल पहुंची तो उसने एक दूसरी महिला के साथ अपने पति की तस्वीर देखी. पति से जब उसने पूछा तो झूठ बोलते हुए उसने बताया कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है, लेकिन तलाक के पेपर्स उसने नहीं दिखाये. इसका विरोध करने के बाद दूसरी पत्नी मायके चली गई. दूसरी बीवी के मायके जाते ही उसने तीसरी शादी कर ली. दूसरी बीवी को जब पति के तीसरी शादी का पता चला तब वो आगबबूला हो गई और ससुराल पहुंच गई.


गर्भवती दूसरी पत्नी जब अपने ससुराल पहुंची और उसने पति की तीसरी शादी का विरोध किया तब पति ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी. डीसीएलआर संतोष सिंह ने अपनी प्रेग्नेंट बीवी को इतना पीटा कि उसका गर्भपात हो गया. जिसके बाद पीड़िता ने महिला आयोग से मदद की गुहार लगाई है. हजारीबाग सदर के डीसीएलआर संतोष सिंह को महिला आयोग ने नोटिस देकर बुलाया है.