पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
21-Oct-2023 04:50 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: दहेज हत्या को रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं बावजूद इसके दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि शायद इस कानून का खौफ इनमें नहीं है। और इसीलिए ये बेखौफ बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के महमदा गांव का है जहां दहेज के लिए ससुरालवालों ने पीट-पीटकर प्रेग्नेंट महिला की हत्या कर दी। हत्या के बाद गड्डे में नमक डालकर शव को दफना दिया।
घटना के 36 घंटे बाद पुलिस ने मिरहाजी चक गांव स्थित दरधा नदी के किनारे से मृतका की लाश को बरामद किया। मृतका की लाश मिलने के बाद इसकी सूचना मायकेवालों को दी गयी। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद ससुरालवाले फरार हो गये हैं। हालांकि पूछताछ के लिए पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मृतका के मायकेवालों ने बेटी के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।
बताया जाता है कि 21 वर्षीय मृतका आरती नौबतपुर के जफरा भगवानपुर गांव की रहने वाली थी। इसी साल मई में उसकी शादी गौरीचक के महमदा गांव निवासी अमित कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही और दहेज की मांग की जाने लगी। दहेज की मांग पूरा नहीं होता देख ससुरालवाले उसकी पिटाई किया करते थे। पांच महीने पहले ही उसे ससुराल से भगा दिया गया था। जिसके बाद वह मायके में रह रही थी। इसे लेकर पंचायत भी बुलाई गयी जिसके बाद आरती अपने ससुराल में रहने लगी।
इसी दौरान वह चार महीने की प्रेग्नेंट हो गयी। इस बात की जानकारी जब ससुरालवालों को हुई तो फिर दहेज की मांग करने लगे और विवाहिता की पिटाई कर दी। उसे बुरी तरह पीटा गया कि चलने फिरने में भी दिक्कत होने लगी। इस बात की सूचना पीड़िता ने अपनी मां को दी थी। इसी दौरान ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर शव को नदी के किनारे गड्ढा करके उसमें नमक डालक दफना दिया।
मायके वालों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी तब नदी के किनारे से मृतका की लाश बरामद की गयी। मृतका की मां के बयान पर पति, सास, ससुर सहित आधा दर्जन ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें से एक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतका की शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेजा गया है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हैं।