समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
14-Apr-2024 12:07 PM
By First Bihar
DESK : लोकसभा चुनाव में इन दिनों सभी न्यूज चैनल्स पर इलेक्शन को लेकर डिबेट शो चलाए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के जबलपुर में इसी तरह के एक लाइव डिबेट में अजीबोगरीब स्थिति तब बन गई जब शो के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, जबलपुर के भंवरलाल पार्क में एक टीवी डिबेट शो आयोजित की गई थी। शो के दौरान एक सवाल के जवाब को लेकर बीजेपी और कांग्रेस नेता के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लाइव डिबेट शो रणक्षेत्र बन गया और दोनों तरफ से जमकर कुर्सियां चलीं। मारपीट की इस घटना में कई बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक दूसरे पर कुर्सियां चला रहे हैं। हालांकि फर्स्ट बिहार-झारखंड इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।