ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम

Home / news / दबंगों ने मचाया उत्पात, ईंट फैक्ट्री के ऑफिस में लगाई आग; जमीन एग्रीमेंट...

दबंगों ने मचाया उत्पात, ईंट फैक्ट्री के ऑफिस में लगाई आग; जमीन एग्रीमेंट से जुड़ा है मामला

22-Sep-2024 01:18 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दबंगों का उत्पाद देखने को मिला है। दरअसल सरैया के अजीजपुर नाका अंतर्गत बघनगरी में पूजा ब्रिक्स के ऑफिस में रविवार की अहले सुबह आग लगा दी गई है।बताया जा रहा है कि असमाजिक तत्वों ने ईंट फैक्ट्री के ऑफिस में आग लगाई है। इससे कार्यालय का सारा समान जलकर राख हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 


जानकारी के अनुसार, सरैया के अजीजपुर नाका अंतर्गत बघनगरी में पूजा ब्रिक्स के ऑफिस में रविवार की अहले सुबह आग लगा दी गई है। असमाजिक तत्वों ने ईंट फैक्ट्री के ऑफिस में आग लगाई है। इससे कार्यालय का सारा समान जलकर राख हो गया है। गैस सिलेंडर में आग लगने पर जब विस्फोट हुआ तो अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस और दमकल की गाड़ी पहुंची तब आग पर काबू पाया गया है। किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है।


वहीं, दुसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर सरैया थाना की पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। अभी तक जो बाते सामने आ रही है वह यह है कि ईट भट्ठा मालिक जमीन एग्रीमेंट पर लेकर अपना व्यापार कर रहे थे और इसी साल उनका एग्रीमेंट जमीन मालिक के साथ समाप्त हो रहा है और जमीन मालिक का चाहत है कि भट्ठा मालिक उसके जमीन को खाली कर दे। 


उधर, जबकि भट्ठा मालिक उस जमीन को खाली नहीं करना चाहते हैं। मौक़े पर पहुंची पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई हैं। वही मामले में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ईट भट्ठा में देर रात आग लगी थी जिसके बाद मौक़े पर अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया है। इस मामले की सुचना प्राप्त होते ही सरैया थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह दल बल के साथ मौक़े पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं।