समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
26-May-2024 04:53 PM
By First Bihar
DESK : रेमल चक्रवात में तब्दील हो गया है। यह बांग्लादेश और बंगाल के तटों से टकराने वाला है। इसे लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया गया है। रेमल चक्रवात को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। वही कई ट्रेनों का परिचालन भी रद्द कर दिया गया है। बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
बता दें कि चक्रवाती तूफान रेमल बंगाल की खाड़ी में साल का पहला चक्रवाती तूफान है। इस दौरान 100-120 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इसका असर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी दिखेगा। पश्चिम बंगाल के दक्षिण और उत्तर 24 परगना तटीय जिलों में इस चक्रवाती तूफान के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जहां तेज आंधी बारिस की संभावना है।
इस दौरान 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। रेमल भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विज्ञान ने इस बात की जानकारी दी है। यह कहा गया है कि यह मॉनसून से पहले बंगाल की खाड़ी में आने वाला पहला चक्रवातीय तूफान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर ‘रेमल’ गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दिल हो गया है। जो खेपुपारा से करीब 220 KM दक्षिण-दक्षिणपूर्व और सागर द्वीप से 210 KM दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित है।
‘रेमल’ चक्रवात के समुद्र तट से टकराने के बाद तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है। लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया गया है। वही कोलकाता एयरपोर्ट को 21 घंटे के लिए बंद रखा गया है। सभी उड़ानों को फिलहाल निलंबित कर दिया गया है। वही कई ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है।