बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
09-Mar-2020 08:30 PM
By DEEPAK RAJ
BAGHA : वाल्मिकी टाइगर रिजर्व से भटके दो हिरणों की करंट वाले जाल में फंसकर मौत हो गयी। शिकारियों के बिछाए जाल में फंसकर हिरणों की मौत हो गयी। मौत के बाद वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
मामला नदी थानाक्षेत्र के रमना रेता गांव का है । जहां शिकारियों ने हिरण की चहलकदमी देख उन्हें पकड़ने के लिए करंट वाला जाल बिछा दिया। जिसमें वाल्मिकी टाइगर रिजर्व से भटके दो हिरण आकर फंस गये। करंट वाले जाल में दोनों ही हिरण बुरी तरह झुलस गये और उनकी मौत हो गयी।
हिरण की मौत की खबर पाकर वन विभाग सक्रिय हुआ तो मौके पर पहुंची टीम ने हिरणों के शवों को बरामद कर लिया। हिरणों को शवों को बगहा पशु अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बता दें कि हिरणों का शिकार पूरी तरह प्रतिबंधित है। वन विभाग की लापरवाही और शिकारियों की करतूत से हिरणों की जान चली गयी।