ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / करोड़पति महिला ने रिक्शेवाले के नाम कर दी पूरी प्रॉपर्टी, बोली- इसने मेरा...

करोड़पति महिला ने रिक्शेवाले के नाम कर दी पूरी प्रॉपर्टी, बोली- इसने मेरा हमेशा साथ निभाया..

16-Nov-2021 04:31 PM

DESK : हम अक्सर ऐसा सुनते हैं कि मालिक अपने वफादार सेवकों से खुश होकर उन्हें कुछ इनाम देते हैं. लेकिन इस बार जो ताजा मामला सामने आया है, उसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे. दरअसल, एक बुजुर्ग महिला ने एक रिक्शेवाले के नाम अपनी करोड़ों की संपत्ति कर दी. महिला ने बताया कि उसने उस रिक्शेवाले को उसकी 25 साल के भरोसे का इनाम दिया है. 


news image


मामला ओडिशा का है. यहां कटक में रहने वाली 63 साल की मिनाती पटनायक ने सगे संबंधी होने के बावजूद भी अपनी और अपने पति के जीवन भर की कमाई एक साधारण रिक्शे वाले के नाम कर दी. बुजुर्ग महिला ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि रिक्शा वाले और उसके परिवार ने अकेले महिला का जिंदगी के हर मुसीबत में साथ दिया है. एक भी पल उन्हें अकेला नहीं महसूस होने दिया. जिस कारण मिताली पटनायक बुधा समल नाम के रिक्शे वाले के नाम ना सिर्फ अपनी तीन-मंजिला मकान लिख दिया, जिसमें वो आज भी रहती हैं, इसके अलावा उसे अपनी सारी बेशकीमती सामान भी सौंप दिया.


news image


मिताली ने बताया कि पिछले एक साल से सिर्फ उन्होंने अपने जीवन में अकेलापन ही देखा है. पति कृष्णा कुमार को कैंसर था और पिछले साल जुलाई में उनका निधन हो गया, ऐसे में उनके जीवन का सहारा केवल उनकी बेटी ही थी. वह भी इसी साल जनवरी में आग की चपेट में आ गई थी और बाद में हार्ट अटैक से उसकी मृत्यु भी हो गई. 


news image


एक साल से भी कम समय में दो-दो भयानक त्रासदी ने बुजुर्ग महिला को अंदर से तोड़ दिया था. ऐसे समय में बुधा और उसके परिवार ने कभी भी मिताली का साथ नहीं छोड़ा. मिताली कहती हैं, मैं हार्ट की बीमारी और हाइपरटेंशन की मरीज हूं, लेकिन बुधा और उसके बच्चों ने मुझे डिप्रेशन से बाहर लाने में मदद की. उन्होंने मेरी सेहत का ख्याल रखा और आज भी हमारी रोजममर्रा की जरूरतों को पूरा करते हैं.


news image


पटनायक कहती हैं कि मेरे इस फैसले से मेरे सभी रिश्तेदार बहुत नाराज हैं और मैं हमेशा से अपनी प्रॉपर्टी गरीब परिवार को दान करना चाहती थी. मैंने बुधा और उसके परिवार को कानूनी रूप से सबकुछ डोनेट करने का फैसला किया है, ताकि मेरी मौत के बाद कोई उन्हें परेशान ना करे, मिताली के मुताबिक उनकी बहनों ने रिक्शा वाले को प्रॉपर्टी देने का विरोध किया था. वो कहती हैं, मेरी बेटी की मौत के बाद किसी ने मुझे कॉल नहीं किया या मेरे कॉल का जवाब भी नहीं दिया.


news image


मिताली ने उसके नाम न सिर्फ अपना तीन मंजिला घर कर दिया है, बल्कि उसे 300 ग्राम सोने के गहने भी दिए हैं. एक अंदाजे के मुताबिक मिताली की इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है. मिताली के इस फैसले पर बुधा ने कहा है, मैंने हमेशा से उनका सम्मान अपनी मां की तरह किया है और एक सगे बेटे की तरह ख्याल रखा है. लेकिन, मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो अपना सबकुछ मुझे दे देंगी. मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगा.