ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?

Home / news / नालंदा में अपराधियों ने दो भाइयों को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात को दिया...

नालंदा में अपराधियों ने दो भाइयों को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

23-Jul-2019 01:47 PM

By 7

NALANDA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है नालंदा से जहां अपराधियों ने दो भाइयों को गोली मार दी है. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के गिरियक थाना इलाके के वरछी बिगहा गांव की है. जहां जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने दो भाइयों को गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गंभीर रूप से घायल हैं. बिहार शरीफ सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें फौरन पटना रेफर कर दिया गया है. दोनों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि योगेंद्र यादव का अपने गोतिया के साथ जमीन विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था. इसी झगड़े को लेकर उन्होंने गोली मार दी. इस घटना से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक गोतिया ने पहले उसके घर के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की और बाद में उसे और उसके चचेरे भाई को रास्ते में घेरकर गोली मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में गोलीबारी हुई है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छपेमारी की जा रही है. नालंदा से राज की रिपोर्ट