Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप Bihar Crime News: घर के बाहर खड़े युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध के चक्कर में चली गई जान शादी के 4 महीने बाद नर्स की संदिग्ध मौत, पति पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या का आरोप पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर
28-Sep-2024 03:35 PM
By First Bihar
DESK: अवैध रुप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में जोरदारा धमाका हुआ है। इस धमाके के बाद आग लगने से उसमें झुलसकर तीन लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घटना दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत स्थित रिढाऊ की है।
मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं जबकि कुछ लोगों के शव मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस और अन्य एजेंसियां पहुंची है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आबादी के बीच एक घर में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। शनिवार की सुबह तेज धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। दमकल की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग में झुलसकर तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव के लोगों को इस बात की जानकारी नहीं थी की घर में चोरी छीपे पटाखा बनाने का काम चलता था। सिलेंडर लीक होने से आग लगने की बात सामने आ रही है।