Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
03-Nov-2020 02:23 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दूसरे चरण के लिए आज मतदान जारी है. दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. पटना की 9 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है.
वहीं आज अपने मताधिकार का प्रयोग करने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ०सी०पी०ठाकुर एवं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर परिवार के साथ पहुंचे. बांकीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अपने मतदान केन्द्र बिहार राज्य पुस्तकालय प्राधिकार, डाकबंगला रोड बूथ संख्या 124 पर परिवार के साथ मतदान किया.
डॉ०ठाकुर के साथ उनकी पत्नी उमा ठाकुर और दोनों पुत्र राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर और दीपक ठाकुर ने मतदान किया. मतदान करने के बाद डॉ०सी०पी०ठाकुर ने कहा कि आज बिहार में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. मेरा सौभाग्य है कि मुझे मेरी जबावदेही पूर्ण करने का मौका मिला. उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि आपका एक वोट बिहार के सम्पूर्ण विकास के लिए महत्वपूर्ण है. वहीं राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा बिहार के विकास में नई छलांग एवं शांति को चाहने वालो के लिए एनडीए की सरकार अतिआवश्यक है और एनडीए की ही सरकार बनेगी.