मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Mar-2021 12:59 PM
DESK: कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचाने के लिए लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगायी जा रही है। देश में टीकाकरण का काम तेजी से जारी है। वैक्सीनेशन में लोग बढ़-चढ़ कर शामिल हो रहे हैं और टीका लगवा रहे हैं। इसी बीच कोरोना वैक्सीन सेंटर से एक मजेदार वीडियो सामने आया है जो नागालैंड का बताया जा रहा है। ऑफिसर रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस जवान का गुदगुदी वाला यह वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना का टीका लगाने के दौरान जब नर्स पुलिस वाले को छूती है तो गुदगुदी होने लगती है और पुलिस वाला जोर-जोर से हंसने लगता है। यह वाक्या एक बार नहीं बल्कि जब-जब नर्स द्वारा पुलिसकर्मी को टीका लगाने की कोशिश की जाती वह खिलखिलाकर हंसना शुरू कर देता। पुलिसवाले की हरकत को देख वहां मौजूद लोग भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। एक व्यक्ति तो हंस रहे पुलिसवाले का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी वीडियो को आईपीएस रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
#Covid19 #Vaccination gem apparently from #Nagaland.
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) March 7, 2021
Not sure whether he had it finally but
Looks like he was more anxious about the 'tickling'
शायद सुई से नहीं , #स्पर्श की #गुदगुदी से हंगामा हो रहा था । pic.twitter.com/9ZTmX3URnc