क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
10-Jun-2020 09:28 AM
DESK : पूरे देशभर में कोरोना का कहर जारी है. क्या आम-क्या खास, हर लोग तेजी से इसकी जद में आ रहे हैं. कोरोना से विधायक की मौत का पहला मामला तमिलनाडु से सामने आया है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है.
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह तमिलनाडु के द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के विधायक जे. अनबालागन की कोरोन से मौत हो गई है. विधायक एक हफ्ते पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बुधवार की सुबह 7 बजे उनका निधन हो गया.
डीएमके विधायक अनबालागन चेन्नई पश्चिम जिले में डीएमके सेक्रेटरी भी थे. पिछले मंगलवार को बुखार और जुकाम की शिकायत के बाद उन्होंने कोरोना टेस्टक कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. 61 साल के अनबालागन को किडनी से जुड़ी बीमारी भी थी और उनका शुगर लेवल भी हाई था. अस्पताल में भर्ती विधायक की हालात सोमवार शाम से ही बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था. जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली.
.