‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
28-Nov-2020 08:21 AM
MUMBAI: कोरोना के कारण एनसीपी विधायक भारत भालके का निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमित थे. संक्रमित होने के बाद उनको पुणे में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई है.
पंढरपुर से थे विधायक
भारत भालके सोलापुर जिले के पंढरपुर से विधायक थे. कुछ दिन पहले ही वह कोरोना संक्रमित हुए थे. इलाज के दौरान ही विधायक को निमोनिया हो गया था. इससे उनकी तबीयत और खराब हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई.
भर्ती के दौरान सांस लेने में हो रही थी परेशानी
बताया जा रहा है कि जिस समय एनसीपी के विधायक भारत भालके को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जब टेस्ट कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले. फिर उनका कोरोना का इलाज शुरू हुआ था. 2009 में उन्होंने डिप्टी सीएम रहे विजय सिंह मोहिते पाटील को पंढरपुर की सीट से हरा दिया. उसे बाद चर्चा में आए थे. इसके बाद साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर पंढरपुर सीट से जीते. फिर 2019 में एनसीपी में शामिल होने के बाद तीसरी बार इस सीट से विधायक बने थे.