इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ
24-May-2020 08:47 AM
DESK : कोरोना वायरस के खिलाफ दुनियाभर में जारी लड़ाई के बीच गुजरात से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अहमदाबाद स्थित सिविल हॉस्पिटल में कोरोना का इलाज कराने वाले जिन लोगों की मौत हुई उनमें से कुछ के ज्वेलरी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गए। मृतकों के परिजनों ने जब सामान चोरी होने का आरोप लगाया तब आखिरकार सरकार की नींद टूटी है।
गुजरात में कोरोना वायरस के कारण अब तक 800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और इसी बीच अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल से मृतकों के सामान चोरी होने की खबर ने गुजरात सरकार के चेहरे पर दाग लगा दिया। दरअसल अमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से जिन मरीजों की मौत हुई उनमें से कुछ परिजनों ने दावा किया कि उनके रिश्तेदारों के गहने, मोबाइल और कपड़े अस्पताल परिसर से चोरी हो गए। पुलिस ने इस शिकायत के बाद जांच शुरू की तब हकीकत सामने आ गई। सिविल हॉस्पिटल के दो कर्मचारियों को पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने चोरी के मामले में जिन दो अस्पताल कर्मियों को गिरफ्तार किया है वह दोनों संविदा पर काम करने वाले हैं। पुलिस को चोरी के इस मामले में इन दोनों अस्पताल कर्मियों के ऊपर शक था जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी की गई है।