मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-Apr-2021 01:44 PM
DESK : कोरोना के दूसरी लहर का कहर तेजी से पूरे देश में बढ़ रहा है. कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है, जहां हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं. महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 50 हजार मामले सामने आ रहे हैं.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का संकट दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. सरकार ने एतिहात के तौर पर कई जिलों में मिनी लॉकडाउन की भी घोषणा की है, पर इन सब के बीच संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है.
महाराष्ट्र के बीड जिले में स्वराती अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज कर रहे आठ मरीजों की मौत हो गई. जिसके बाद उनके शवों को अंतिम संस्कार के लिए नगरपालिका को सौंप दिया गया. लाशों के अंतिम संस्कार के दौरान शमशान घाट से जो तस्वीरें सामने आई है, उसने हर किसी को परेशान कर दिया.
एक तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि एक चिता पर एक साथ आठ लोगों का अंतिम संस्कार किया गया. इस तस्वीर को दखने के बाद उन सब लोगों को सबक लेने की जरुरत है जो कोरोना को हल्के में लेते हुए खिलवाड़ कर रहे हैं.
एक ही चिता पर आठ लोगों के अंतिम संस्कार किए जाने पर अंबाजोगाई नगरपालिका के प्रमुख ने कहा कि हमें जितनी जगह दी गई उसी के हिसाब से अंतिम संस्कार किया गया. पिछले साल कोविड से मरे 10 लोगों का भी एक साथ एक चिता पर अंतिम संस्कार हो चुका है.