युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका पूर्णिमा का स्नान बना मातम… बिहार में गंगा स्नान के दौरान डूबने से एक महिला की मौत, दो अब भी लापता BIHAR BHUMI : विजय कुमार सिन्हा का बड़ा ऐलान, कहा -अगले चरण में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा होगा खत्म, इनलोगों पर होगा इस तरह से एक्शन छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं छपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं BIHAR NEWS : छपरा जनसंवाद में भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा! गलत जमाबंदी और अवैध कब्जे पर दिए सख्त आदेश, कहा - सीधे FIR करें इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. इंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए.. PMCH को डबल डेकर फ्लाइओवर से मिलेगा सीधा कनेक्शन, मल्टी लेवल पार्किंग से बढ़ेगी सुविधा
17-May-2020 08:17 AM
By DHANANJAY KUMAR
CHAPRA : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय कोविड-19 से संक्रमित क्षेत्र का दौरा करते हुए अपने दो दिवसीय प्रवास पर छपरा पहुंचे। सारण कमिश्नरी के विभिन्न थानों के निरीक्षण भी किया वही उन्होंने अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। पिछले कई दिनों से डीजीपी बिहार के विभिन्न जिला में दौरा कर रहे हैं।
डीजीपी ने इस मौके पर कहा कि अपनी जान हथेली पर रखकर सिपाही से लेकर हवलदार थानेदार, एसपी सभी लोगों को बचाने और जागरूक करने में लगे हुए है। ऐसे में संक्रमण के होने की संभावना ज्यादा है, ऐसे में पुलिसवालों को ज्यादा एहतियात बरतने की जरूरत है। डीजीपी ने कहा कि बचाव के लिए पुलिसवाले जो भी सामान खरीदना हो वह खरीद सकते हैं। चाह कर भी हम घर में नहीं बैठ सकते अगर हम बैठ जाएंगे तो पूरा सिस्टम ही बैठ जाएगा।
गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि बिहार की आबादी 12 करोड़ की है जिसको बचाने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। सारे लोग अच्छा काम कर रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए हम खुद फोन पर बात करते हैं। बिहार के एक-एक रेड जोन में जाकर क्वॉरेंटाइन सेंटर और संक्रमित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।डीजीपी ने कहा कि जैसे ही कोरोना काल खत्म होगा उसके बाद राज्य में अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर उन्हें कोरोना वीर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।