ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
16-Dec-2021 02:56 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां एजी कॉलोनी इलाके में कोरोना से एक 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गयी है। वही अब तक 10 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हैं। जिसमें एक साल का मासूम भी शामिल है। कोरोना से बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। पूरे एजी कॉलोनी इलाके पर नजर रखी जा रही है। पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।
बताया जाता है कि मृतक उसी अपार्टमेंट में रहते थे जो कई दिनों से हॉट स्पॉट बना हुआ था। इस अपार्टमेंट में हाल फिलहाल ही शादी हुई थी जिसमें शामिल होने के लिए बाहर से भी लोग आए हुए थे। अब तक इस अपार्टमेंट में 10 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना से बुजुर्ग की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
66 वर्षीय बुजुर्ग जब कोरोना संक्रमित हुए थे तब उन्हें पटना के ही राजा बाजार स्थित एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अलर्ट जारी कर दिया है। एजी कॉलोनी के पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है।
गौरतलब है कि पटना में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना से मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पहले पटना के आईजीआईएमएस में एक महिला की मौत हुई थी वही पटना के एम्स में भी कोरोना से एक की मौत हुई थी। 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत का आज तीसरा मामला है जिनकी राजाबाजार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को मास्क लगाने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील कर रहे हैं। पटना में कोरोना से हो रही मौत से लोग भी दहशत में हैं।