ब्रेकिंग न्यूज़

भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

कोरोना संक्रमित सेना के जवान ने आर्मी बेस अस्पताल में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

13-May-2020 09:13 AM

DELHI: लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. डॉक्टर से लेकर मनोरोग विषेशज्ञ का मानना है कि कोरोना पर जंग जीतने के लिए हमे मानसीक रुप से मजबूत होना होगा. लेकिन इन सब के बीच कई जगहों से कोरोना संदिग्ध या संक्रमित के सुसाइड करने की खबर आ रही है. 

ताजा मामला आर्मी बेस अस्पताल की है, जहां कोरोना संक्रमित सेना के एक जवान ने अस्पताल में फांसी लगा ली. मृतक जवान मूलरुप से महाराष्ट्र के रहने वाला था और उसकी तैनाती  राजस्थान के अलवर में थी. उसे फेफड़ों का कैंसर भी था. इलाज के दौरान ही वह कोरोना संक्रमित हो गया. जिसके बाद से वह परेशान चल रहा था. 

पुलिस ने मृतक जवान के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है. पुलिस आशंका जता रही है कि बीमारी से परेशान होकर जवान ने यह कदम उठाया है. वहीं परिजनों से पूछताछ के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. 

मृतक का परिवार अभी  अलवर में रह रहा है. जवान अलवर के इतराना कैंट में तैनात था.  पिछले दिनों  बीमार होने के बाद जांच में पता चला कि उसे फेफड़ों का कैंसर है और वह कोरोना संक्रमित हो गया है.   5 मई को उसे दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और मंगलवार को उसने कोविड वार्ड के पीछे एक पेड़ से लटक कर जान दे दी.