ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / कोरोना को लेकर खुशखबरी, संक्रमण से बचा रही है ये दवा

कोरोना को लेकर खुशखबरी, संक्रमण से बचा रही है ये दवा

18-Aug-2020 10:31 AM

PATNA : कोरोना पर लगाम लगाने के लिए सभी देश जोर-शोर से लगे हुए हैं. इसी बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक परजीवी कीड़ों को मारने वाली दवा आइवरमेक्टिन काफी प्रभावी साबित हो रही है. भारत में सबसे पहले यूपी सरकार ने इस दवा को स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए दिया था फिर उसी के तर्ज पर पंजाब सरकार ने भी संक्रमितों के उपचार में इसे शामिल कर लिया. अब पटना के PMCH में भी इस दवा का इस्तेमाल होना शुरू हो गया है. 


आपको बता दें कि इस दवा को लेकर अन्य कई देशों में खोजबीन चल रही है. हालांकि, आइवरमेक्टिन के दुष्प्रभावों को देखते हुए बिना डॉक्टरी परामर्श इसे नहीं लेने की सलाह दी गई है. गौरतलब है कि आइवरमेक्टिन टैबलेट काली मक्खी के काटने से होने वाली रिवर ब्लाइंडनेस, गोल कृमि से छोटी आंत में होने वाले संक्रमण एस्कारियासिस और फाइलेरिया जैसे रोगों के इलाज में काम आती है. देश में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली तीन दवाओं में यह भी एक शामिल है.   


PMCH के कोरोना नोडल पदाधिकारी डॉ. पूर्णानंद झा के अनुसार इस दवा में वाकई संक्रमण से बचाव करने की क्षमता है. डॉ. पूर्णानंद झा के मुताबिक यह दवा उन लोगों को दी जाएगी जो हल्के लक्षण दिखने के तुरंत बाद भर्ती होंगे. जिन संक्रमितों को सांस लेने में तकलीफ थी, तीन दिनों में उनका भी वायरस लोड कई गुना कम देखा गया है. गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ये दवा नहीं दी जानी चाहिए. आइवरमेक्टिन एचआइवी, इनफ्लुएंजा, डेंगू और जीका वायरस में भी यह दवा प्रभावी पाई गई है.