पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
05-May-2020 06:04 PM
PATNA : बिहार में कोराना संकट के डेढ महीने बाद नीतीश सरकार की नींद टूटी है. नीतीश कुमार आज बिहार की सियासी पार्टियों के नेताओं के साथ बात कर रहे हैं. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये ये बातचीत हो रही है. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव भी शामिल हैं.
डेढ महीने बाद टूटी नींद
कोरोना संकट के शुरू हुए डेढ़ महीने हो गये. इस दौरान नीतीश कुमार अकेले की सारे फैसले लेते गये. सरकार की विफलता को लेकर कई सवाल खडे हुए, विपक्षी नेताओं ने ताबड़तोड़ हमले बोले. हद तो ये कि नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं से भी बात करने की जहमत नहीं उठायी. दो दिन पहले से नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं से बात करनी शुरू की. नीतीश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अपनी पार्टी के कुछ जिलाध्यक्षों, विधायकों और सांसदों से बात की.
इस बीच कल सरकार को याद आयी कि दूसरी पार्टियों के नेताओं से भी राय ली जानी चाहिये. लिहाजा बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के जरिये सभी पार्टियों के नेताओं को बात करने का न्योता दिया गया. आज शाम साढ़े चार बजे से नीतीश कुमार की सियासी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई.
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हो रही बैठक में नीतीश कुमार के साथ ही विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी मौजूद हैं. वहीं वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दीकी, कांग्रेस के सदानंद सिंह और माले के महबूब आलम जुड़े हुए हैं. मुख्यमंत्री उन्हें जानकारी दे रहे हैं कि सरकार कौन से काम कर रही है. वहीं विपक्षी पार्टी के नेता भी अपनी राय दे रहे हैं.
तेजस्वी यादव भी हुए शामिल
बैठक में तेजस्वी प्रसाद यादव भी मौजूद हैं. तेजस्वी यादव इन दिनों दिल्ली में हैं. समय समय पर वे सोशल मीडिया के जरिये अपने समर्थकों को संदेश दे रहे हैं. बिहार सरकार पर हमला भी बोल रहे हैं. उनकी पार्टी की ओर से अब्दुल बारी सिद्दीकी इस बैठक में मौजूद हैं.