तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
06-May-2020 06:33 AM
DESK : भारत के शहरों में रहने वाले 87 फीसदी लोग मानते हैं कि कोरोना संकट से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चैंपियन साबित हुए हैं. नरेंद्र मोदी ने कोरोना से निपटने के लिए बेहतरीन कोशिशें की हैं. अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च एजेंसी इप्सॉस की सर्वे रिपोर्ट में ये दावा किया गया है.
13 देशों में किया गया सर्वे
अंतर्राष्ट्रीय रिसर्च एजेंसी इप्सॉस इंडिया के CEO अमित अडारकर ने मीडिया को बताया कि उनके सर्वे में शामिल ज्यादातर लोगों ने नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के कामकाज की तारीफ की है. लोगों ने माना है कि नरेंद्र मोदी ने सही समय पर देश में लॉकडाउन लागू कर लोगों को बडे खतरे से बचाया. नरेंद्र मोदी सरकार ने कोरोना वायरस का कहर रोकने के लिए कई बड़े कदम उठाये. लोगों ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा ग्रीन जोन में कई गतिविधियां चालू करने की भी तारीफ की है.
इप्सॉस के मुताबिक उसने 23 से 26 अप्रैल के बीच 13 देशों में 26 हजार भारतीय नागरिकों से बात की और उनकी प्रतिक्रिया जानी. 13 में से 9 देशों के लोगों ने माना है कि नरेंद्र मोदी सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए बेहतरीन काम कर रही है.
नरेंद्र मोदी पर लोगों का भरोसा बढ़ा
उधर एक दूसरे सर्वे में ये कहा गया है कि नरेंद्र मोदी पर भारत के लोगों का भरोसा बढता जा रहा है. 76 फीसदी से ज्यादा लोग नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं. सर्वे एजेंसी आईएएनएस-सीवोटर की रिपोर्ट में ये कहा गया है. सर्वे एजेंसी के मुताबिक नरेंद्र मोदी पर लोगों का भरोसा काफी बढ़ा है. 2018 में देश के 58.6 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया था. लेकिन अब 76.3 प्रतिशत लोगों का उन पर भरोसा है. ये रिपोर्ट उस वक्त आयी है जब देश कोरोना संकट से जूझ रहा है.