ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / लॉकडाउन तोड़कर बेवजह बाइक पर घूम रहे थे 5 लड़के, पुलिस ने 'कोरोना...

लॉकडाउन तोड़कर बेवजह बाइक पर घूम रहे थे 5 लड़के, पुलिस ने 'कोरोना मरीजों' के साथ किया बंद

25-Apr-2020 08:31 AM

DESK : कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया गया है. 3 मई तक रहने वाले लॉकडाउन के दौरान कई लोग इसे सख्ती से पालन नहीं कर रहे हैं. लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते दिखाई दे रहे हैं. कई जगह पुलिस ऐसे लोगों से निपटने के लिए सख्ती का प्रयोग कर रही है तो वहीं कई जगह जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जिसमें पुलिस संक्रमण से बचने के लिए लोगों को समझा रही है.

ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु के तिरुपुर से आया है. जहां पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिस तरह का अभियान चलाया है वह सिर्फ लोगों को हंसा ही नहीं रहा बल्कि समाज को एक मजबूत संदेश भी दे रहा है. तिरुपुर पुलिस ने एक प्रमोशनल वीडियो बनाया है, जो वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लॉकडाउन की महत्व को समझाने के लिए पुलिस का बनाया गया यह अनोखा प्रमोशनल वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.


 तिरुपुर पुलिस के इस प्रमोशनल वीडियो में दिखाई देता है कि दो बाइक पर सवार होकर 5 लोग बेवजह सड़कों पर घूम रहे हैं. ना तो इन्होंने मास्क लगा रखा है और ना ही सिर पर हेलमेट पहना था.  जिसके बाद जब पुलिस इन्हें रोकती है तो यह बहाना बनाने लगते हैं.  इसके बाद पुलिस पांचों युवकों को एक एंबुलेंस में बैठने के लिए कहती है, जहां पर पहले से  एक मरीज पीपीई पहन कर लेटा हुआ है. पुलिस पांचों युवकों को बताती है कि यह मरीज कोरोना पॉजिटिव है. इसके बाद वीडियो में दिखाया जाता है कि पांचों युवकों की सिटी पिटी गुम हो जाती है. वे रोने लगते हैं.  पुलिस उन्हें  एंबुलेंस में चढ़ाने लगती है, लेकिन वह युवक मना कर देते हैं. कोई रोने लगता है तो कोई भागने लगता है. लेकिन पुलिस जबरदस्ती उन्हें एंबुलेंस में चढ़ा देती है.  वीडियों के अंत में एक महिला पुलिस अधिकारी कहती है कि ' लोग लॉकडाउन की अहमियत नहीं समझते हैं और घरों से बाहर निकल जाते हैं .उन्हें यह नहीं पता कि घर से बेवजह बाहर निकलने से वह खुद को कितना खतरे में डालते हैं. नहीं जानते कि बाहर जाने पर कैसे और कहां बीमारी की जद में आ जाएंगे. इस वीडियो के जरिए समझाने की कोशिश की गई है कि जीवन इतना कीमती है'