ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / कोरोना पर जीत के लिए दिल्ली सरकार की पहल का असर, प्लाज्मा थेरेपी...

कोरोना पर जीत के लिए दिल्ली सरकार की पहल का असर, प्लाज्मा थेरेपी के जरिए ठीक हो रहे हैं मरीज

24-Apr-2020 12:17 PM

DELHI : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जनता से सीधे बातचीत कर रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना से लड़ाई  में प्लाजमा थेरेपी से इलाज की बात कही है। उन्होनें कोरोना से ठीक हो चुके तमाम लोगों से अपील की है कि वे प्लाज्मा थेरेपी के लिए आगे आए। कोरोना से जूझ रही दिल्ली के लिए अच्छी खबर है। पहले स्टेज में प्लाज्मा थेरेपी कारगर साबित हुई है।


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के चार मरीजों को मंगलवार को प्लाज्मा दिया गया था। इसमें से दो लोगों को जल्द छुट्टी मिल सकती है। बाकी दो मरीजों के सेहत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि ये लोग जल्दी ही रिकवर होंगे।उन्होनें कहा कि प्लाज्मा थेरेपी के इस्तेमाल की परमिशन हमें केंद्र सरकार से मिली थी। केंद्र सरकार ने एलएनजेपी के सीरियस मरीजों के उपर ही प्लाज्मा थेरेपी ट्राई करने के लिए कहा था और नतीजों की डिटेल मांगी थी। अगर नतीजे ठीक आए तो हम आपको बाकी परमिशन देंगे। अगले दो-तीन और हम ट्रायल करेंगे।


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक बार जब ट्रायल पूरा हो जाएगा, उसके बाद हम पूरी दिल्ली के सीरियस कोरोना मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी देने के लिए केंद्र से परमिशन मांगेंगे। मुझे उम्मीद है कि इजाजत जल्द मिल जाएगी। इसके बाद दिल्ली के सभी अस्पतालों में कोरोना के सीरियस मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी की शुरुआत कर दी जाएगी।


सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मौजूद डॉक्टर ने बताया कि नतीजे बेहतर रहे हैं। हमें ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा की जरूरत है। इसलिए जो भी लोग ठीक हो रहे हैं वो आगे आएं और प्लाज्मा डोनेट करें। अभी भी कई ऐसे मरीज हैं जिन्हें प्लाज्मा की जरूरत है।