केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
13-Mar-2020 04:40 PM
PATNA : कोरोना को लेकर बिहार में त्राहिमाम वाले हालात बन गये हैं।कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें बेहद अहम फैसले लिये गये हैं. सरकार ने राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों को बंद रखने के साथ साथ सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर 31 मार्च तक रोक लगा दिया गया है। इसके बाद बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग कर बिहार के तमाम डीएम-एसपी को कोरोना को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
मुख्य सचिव दीपक कुमार ने राज्य के सभी डीएम और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर कोरोना को लेकर तमाम तरह के निर्देश जारी किए हैं। वीडियो कॉफ्रेंसिंग में चीफ सेक्रेटी के अलावे तमाम आलाधिकारी भी जुड़े हुए हैं। दीपक कुमार के साथ डीजीपी, अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण विभाग, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग,अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग, प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग और प्रधान सचिव आपदा विभाग के अलावे तमाम सीनियर अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग से जुड़े हुए हैं। वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए सरकार के द्वारा जारी किए गए तमाम निर्देशों की जानकारी अधिकारियों को दी जा रही है और इन्हें तत्काल लागू करने का निर्देश दिया गया है।
अब तक बिहार में कोई भी कोरोना वायरस का पोजिटिव मरीज नहीं पाया गया है, लेकिन एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। लिहाजा सरकार ने कई अहम फैसले लिये हैं।राज्य के सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। सीबीएसई परीक्षा जारी रहेंगी लेकिन बाकी सभी परीक्षाओं को 31 मार्च तक स्थगित किया गया है।सरकारी स्कूलों में जहां मिड डे मिल मिल रहा है, उसका पैसा सीधे छात्र-छात्राओं के खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा।राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। आंगनबाड़ी केंद्रों में जो बच्चों को खाना मिल रहा था, उसका पैसा बच्चों के माता-पिता के खाते में ट्रांसफर कर दिया जायेगा। 22 मार्च को होने वाला बिहार दिवस समारोह रद्द किया गया, अप्रैल में फैसला करेंगे कि बिहार दिवस समारोह कैसे मनायेंगे। 31 मार्च तक सभी खेल-कूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगा दिया गया, सभी सभागारों, मैदानों के आवंदन रद्द किया गया है।