ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / कोरोना अपडेट : कोरोना ने तोड़े अबतक के सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे...

कोरोना अपडेट : कोरोना ने तोड़े अबतक के सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 11 हजार मामले आए सामने

12-Jun-2020 10:20 AM

DESK :  शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त उछाल आया है.  शुक्रवार को करीब 11 हजार नए मामले सामने आए और करीब 400 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पास पहुंचने वाली है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी की गई अपडेट के मुताबिक, देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 97 हजार 535 हो गई है,वहीं  8498 लोगों की मौत हो गई है. 

पिछले 24 घंटे में 10 हजार 956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हो चुकी है. अबतक के एक दिन में मिले  कंफर्म केस और मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है. कोरोना से अब तक 1 लाख 47 हजार 195 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं अबतक देश में एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 41 हजार 842 है.

कोरोना के सबसे अधिक केस महाराष्ट्र से सामने आए हैं. यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 97 हजार 648 हो गया है, जिसमें से 3590 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 46 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि करीब 48 हजार एक्टिव केस है.  वहीं दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 34 हजार 687 हो गई है, जिसमें 1085 लोगों की मौत हो चुकी है.