Patna traffic action : सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों पर सख्ती, पटना में नए ट्रैफिक नियम लागू; अब रात में भी चलेगा कार्रवाई अभियान Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में 5वें दिन गरमाएगा माहौल, अपराध और बजट पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने BSEB D.El.Ed Exam 2026: बिहार में प्राइमरी शिक्षक बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए आप कैसे भर सकते हैं फॉर्म Bihar school : बिहार के 24 DPO को नोटिस जारी, 7 लाख स्टूडेंट के साथ कर दिया बड़ा झोल; अब एक्शन में शिक्षा विभाग Patna Station Metro : इस जगह बन रहा पटना मेट्रो का सबसे बड़ा स्टेशन, तीन तल वाला इंटरचेंज स्टेशन भी हो रहा तैयार Patna traffic update : पटना ट्रैफिक अपडेट: सगुना मोड़, हड़ताली मोड़ और बेली रोड जाने के रूट बदले, जानें वैकल्पिक मार्ग Bihar weather alert : बिहार के 6 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 12 फरवरी के बाद बदलेगा मौसम मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है
21-May-2021 06:07 PM
MUZAFFARPUR : कोरोना जैसी आपदा ने आम आदमी की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव ला दिया है। अब लोगों की जरूरतें बदल गयीं हैं। जीवन बचाना सबसे बड़ी चुनौती बन गयी है और शायद इसीलिए हमारी प्राथमिकताएं भी तेजी से बदली हैं। इस महामारी का ही असर है कि अब तेजी के साथ गोल्ड लोन का ट्रेंड बढ़ा है।
जिले में दर्जनों ऐसे मामले सामने आए हैं जब परिवारों ने बेटी की शादी के लिए ज्वेलरी बनवा कर रखी हो और उसे कोरोना के इलाज के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। आपदा में फंसे ऐसे परिवारों ने गोल्ड लोन का सहारा लिया है। एक ऐसे ही परिवार ने अपने मुखिया की जान बचाने के लिए घर की बेटी की शादी के लिए रखे गहनों को गिरवी रखा और अस्पताल का मोटा बिल चुकाया। कई ऐसे लोग हैं जिनकी जॉब कोरोना काल में चली गयी। घर वापस लौटे तो कोरोना की चपेट में आ गए। इस दौरान सारा जमा पैसा इलाज में चला गया।
एक आंकड़े के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने पिछले डेढ़ महीने में लगभग 5 लाख का गोल्ड लोन दिया है। बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल महीने से लेकर मई महीने के तीसरे हफ्ते तक में 76 लोगों को 86 लाख से ज्यादा गोल्ड लोन के तौर ओर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने लगभग इसी दौरान 107 लोगों को 83 लाख का गोल्ड लोन दिया है। ये आंकड़े बता रहे हैं कि लोग अब किन परेशानियों का सामना कर रहे हैं।