ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें

पप्पू यादव का बड़ा आरोप, कहा... कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा छुपा रही बिहार सरकार

18-Apr-2021 10:19 PM

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कोरोना को लेकर भय का माहौल बनाया जा रहा है. सरकार लॉकडाउन लगा कर अपनी नकामियों को छिपाना चाहती है. लॉकडाउन इस समस्या का समाधान नहीं है. हमें अपने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करना होगा. कोरोना को आए हुए एक साल से ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक सरकार अस्पताल और ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर पाई है.


पप्पू यादव ने आगे कहा कि कल रात एनएमसीएच में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर दवा नहीं थी। दवा और ऑक्सीजन के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं। एनएमसीएच के अधीक्षक ने राज्य सरकार से चिठ्ठी लिख ऑक्सीजन और दवा उपलब्ध कराने की मांग की है। बदहाल व्यवस्था के कारण लोग मर रहे हैं और मौत के आकड़े रोज बढ़ रहे हैं। मौत बीमारी से ज्यादा दवा, बेड और मेडिकल ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण हो रही हैं। सरकार मौत के आकंड़ों को छुपा रही है। पटना में रोजाना सैकड़ों मौतें कोरोना के वजह से हो रही हैं।


पप्पू यादव ने बिहार सरकार से कोरोना को प्राकृतिक महामारी घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना मरीजों के इलाज के खर्च को वहन करें। साथ ही निजी अस्पतालों में इस बीमारी के इलाज हेतु रेट तय करें। बढ़ते मरीजों को देखते हुए सरकार सरकारी संस्थानों को हॉस्पिटल में बदलने का आग्रहः किया।


पप्पू यादव ने कहा कि पटना प्रशासन ने निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन देने से मना कर दिया है। एनएमसीएच में ऑक्सीजन नहीं के बराबर हैं। पटना को रोज चार टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन की जरूरत है लेकिन  लिक्विड नहीं उपलब्ध नहीं होने के कारण।आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सिलिंडर का उत्पादन नहीं हो रहा है। 


मेदांता को कोविड अस्पताल बनाने की मांग करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैं सरकार से मांग करता हूँ कि मेदांता अस्पताल को तत्काल कोविड अस्पताल घोषित किया जाए और वहां सारी व्यवस्थाएं की जाए। साथ ही, बिहार के सभी जिलों में दवाओं और ऑक्सीजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मौके पर जाप के प्रदेश अध्यक्ष राघवेन्द्र कुशवाहा, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचन्द सिंह व राजेश रंजन पप्पू और आनन्द कुमार सिंह मौजूद थे।