राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
26-Nov-2020 06:55 PM
PATNA: कोरोना को लेकर बिहार सरकार ने नये गाइडलाइंस जारी कर दिये हैं. बिहार में होने वाली शादियों में सड़क पर बैंड-बाजा और डांस पर रोक लगा दिया गया है. विवाह स्थल पर स्टाफ को मिलाकर अधिकतम 100 लोग मौजूद रहेंगे. सब मास्क पहन कर आयेंगे और उनकी थर्मल स्कैनिंग होगी. श्राद्ध में 25 लोग से ज्यादा नहीं शामिल हो पायेंगे.
बिहार सरकार का फरमान
बिहार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने आज ये एलान किया. उन्होंने कहा कि सूबे में होने वाली किसी भी शादी में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे. इसमें वेटर और कुक से लेकर बराती-सराती सब शामिल होंगे. शादी में शामिल होने वाले सारे लोगों को मास्क लगाना जरूरी होगा. विवाह स्थल पर थर्मल स्कैनर जरूरी होगा. थर्मल स्कैनिंग के बाद ही लोगों को शादी में शामिल होने दिया जायेगा.
बैंड-बाजे और डांस पर रोक
बिहार सरकार ने शादियों में सड़क पर बैंड-बाजा बजाने और डांस करने पर रोक लगा दिया है. हालांकि विवाह स्थल पर बैंड बाजा बजाने पर रोक नहीं है. लेकिन शादी के दौरान विवाह स्थल पर बैंड-बाजा बजाने में भी कोरोना संबंधी नियमों का पालन किया जायेगा.
श्राद्ध में सिर्फ 25 लोग रहेंगे
सरकार के नये दिशा निर्देशों के मुताबिक अब किसी श्राद्ध के दौरान अधिकतम 25 लोग शामिल हो सकेंगे. इसमें पंडित से लेकर श्रद्धांजलि देने आने वाले लोगों की संख्या शामिल है. श्राद्ध के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर मास्क जैसे नियमों का पालन किया जायेगा.
कार्तिक पूर्णिमा पर सतर्क रहें
बिहार सरकार ने लोगों से कार्तिक पूर्णिमा के दौरान सतर्क रहने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि हवा और पानी के जरिये भी कोरोना फैल सकता है. ऐसे में लोगों को नदियों में नहाने से परहेज करना चाहिये. 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है.