Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
21-Sep-2020 10:20 AM
By Pranay Raj
NALANDA : घोटालों, फर्जी बहाली, लाखों का गबन... आदि मसलों पर नित्य नयी कारगुजारियों के लिए बदनाम शिक्षा विभाग को पछाड़ने में इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मी जुट गये हैं.
एक हफ्ते पहले वेतन घोटाले का भंडाफोड़ होने के बाद अब कोरोना किट घोटाले का मामला सामने आने लगा है. महामारी के इस घड़ी में भी स्वास्थ्य कर्मी मानवता को शर्मसार कर रहे हैं. किट गायब करने अथवा बेचने की मिली शिकायत के बाद सिविल सर्जन डॉ. राम सिंह ने एसीएमओ डॉ. राजेन्द्र कुमार राजेश को जांच का आदेश दिया था, जिसकी जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. जिसके बाद दोषी पाए गए तीनों स्वास्थ्य कर्मी पर कार्रवाई की गई है.
किट घोटाले की जांच की सबूत और पुख्ता हो गया कि जब सदर अस्पताल के एक कर्मी का ऑडियो वायरल हुआ. ऑडियो में कहा जा रहा है कि चार-पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव करके कोरोना जांच किट लेते आना. हमें दे देना. कोरोना काल में इस तरह के कार्य काफी संगीन माना जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद नालंदा के सिविल सर्जन डॉ राम सिंह ने लैब टेक्नीशियन को नौकरी से बर्खास्त करने की अनुशंसा जबकि हेल्थ मैनेजर और लिपिक को निलंबित करते हुए प्रपत्र क का गठन किया है. उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.