बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
30-Mar-2020 02:35 PM
PATNA : कोरोना आपदा में बिहारवासियों की मदद के लिए बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने हड़ताली शिक्षकों से अपने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की अपील की है। उन्होनें आपदा की घड़ी में संघ के शानदार परंपरा का हवाला देते हुए बढ़-चढ़ कर इस कार्य में भाग लेने की अपील की है।
विधान पार्षद सह बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदारनाथ पाण्डेय और पूर्व सांसद सह महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने एक संयुक्त बयान में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सभी सदस्यों का आह्वान किया है की कोरोना जैसी राष्ट्रीय आपदा से पीड़ित बिहार वासियों की मदद हेतु अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में हर्ष दान दें।उन्होंने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों की यह शानदार परंपरा रही है की वे आपदा की घड़ी में सरकार को सहयोग करते रहे हैं। भीषण बाढ़ का सामना करने हेतु हमने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है।
केदार नाथ पाण्डेय और शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों द्वारा दिया जाने वाला दान तीन करोड़ रुपये होगा।इसके लिए बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपनी सभी जिला इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं शिक्षकों से राशि प्राप्त कर सूची सहित राज्य संघ को उपलब्ध करा दें।ताकि संपूर्ण राशि एकमुश्त मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी जा सके।
बता दें कि बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ पिछले 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। माध्यमिक शिक्षक संघ वेतन विसंगति को दूर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर है। संघ की मांग है कि सरकार शिक्षकों के पे लेवल 7-8 का वेतन दें। इस बीच सरकार के माध्यमिक शिक्षक संघ समेत सूबे के लगभग चार लाख नियोजित शिक्षकों की वेतन रोक रखा था जिसे सरकार के कोरोना की आपदा को देखते हुए जारी करने का आदेश दिया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...