Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
16-May-2021 10:54 AM
DESK : देश में कोरोना महामारी का प्रकोप थोड़ा कम होता नजर आ रहा है. नए मरीजों के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जरी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 3 लाख 10 हजार 580 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई. यह आंकड़ा बीते 25 दिनों में सबसे कम है. इससे पहले 20 अप्रैल को 2 लाख 94 हजार 378 नए संक्रमितों की पहचान हुई थी.
हालांकि मौत का आंकड़ा अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है. देश में शनिवार को कोरोना की वजह से 4,075 लोगों की जान गई. यह मई में छठी बार है, जब एक दिन में चार हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हुई है. इसी बीच राहत की बात यह भी है कि कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. बीते दिन कुल 3 लाख 62 हजार 367 लोगों ने कोरोना को मात दी. इस तरह एक्टिव केसों की संख्या में 55,931 की कमी हुई. यह इस साल एक्टिव केस में होने वाली सबसे बड़ी गिरावट है.
देश के अलग-अलग राज्यों में भी मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. बिहार में भी लॉकडाउन लगाने का काफी फ़ायदा हो रहा है. सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के कारण कोरोना की चेन टूटी है. कोरोना मरीजों की संख्या में भारी गिरावट देखी जा रही है. शनिवार को राज्य सरकार की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 7 हजार 336 पॉजिटिव केस ही मिले हैं. जबकि आज एक बार फिर से लगभग दोगुने मरीज कोरोना से ठीक भी हुए.