ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन, बिहार के इस ठेकेदार की कंपनी को 10 सालों के लिए किया ब्लैकलिस्ट.... ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा Bihar Bhumi: सरकारी जमीन जल्दी खाली कराएं सभी DM, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दिया आदेश, सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद बढ़ी सख्ती... Bihar Co Action: बिहार के इस CO ने किया बड़ा खेल ! म्यूटेशन के 619 आवेदन में पकड़े गए...अब शुरू हुई यह कार्रवाई पटना में कोचिंग की छत से गिरकर छात्रा की मौत, CCTV में पीछे दिखे दो युवक, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका INSTAGRAM UPDATE: इंस्टाग्राम का बड़ा अपडेट, अब किसी भी फोटो-वीडियो में जोड़ सकेंगे अपना चेहरा, जानिए.. कैसे करेगा काम सहरसा में दिल दहला देने वाली घटना: नदी किनारे युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप सुपौल में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की सीधी टक्कर में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, 2 की हालत गंभीर

कोरोना के संदिग्ध व्यक्ति ने की सुसाइड, सामाजिक बहिष्कार से तंग आकर उठाया ये कदम

कोरोना के संदिग्ध व्यक्ति ने की सुसाइड, सामाजिक बहिष्कार से तंग आकर उठाया ये कदम

05-Apr-2020 05:29 PM

DESK: कोरोना वायरस के संदिग्ध शख्स ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. वह सामाजिक बहिष्कार से परेशान था. जिसके बाद वह खतरनाक कदम उठाया. यह घटना हिमाचल प्रदेश के ऊना की है. बताया जा रहा है कि सुसाइड करने वाले दिलशाद मुहम्मद का कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया था. 

तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले दो लोगों के आया था संपर्क में

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दिलशाद तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले दो शख्स के संपर्क में आया था. इसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसकी कोरोना टेस्ट कराया था. रिपोर्ट निगेटिव आया था. इसके बाद उसको होम क्वॉरेंटाइन किया गया था. 

परिजनों ने कहा- ग्रामीणों ने किया था अपमान

दिलशाद गांव पर ही एक डेयरी के साथ जुड़ा हुआ था. वह दूध बेचता था. तब्लीगी जमात के लोगों से संपर्क में आने की खबर के बाद से गांव में लोगों ने उसका सामाजिक बहिष्कार कर दिया था.यहां तक की गांव के लोगों ने उसके घर से दूध लेना भी बंद कर दिया था. दूध बेचकर ही वह अपने परिवार का खर्चा चलाता था. दिलशाद की मां ने कहा कि बेटे को गांव के कई लोग ने अपमानित किया था. जिसके कारण वह तनाव में रहता था. इसके कारण ही उसने सुसाइड किया है. बता दें कि इससे पहले अमृतसर में पत्नी और पत्नी ने कोरोना के डर से सुसाइड कर ली थी. इसके अलावे यूपी में भी एक शख्स ने सुसाइड कर ली थी.