ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम

Home / news / कोरोना से दहशत में नीतीश! सीएम आवास छोड़ कर स्टेट गेस्टहाउस में रहेंगे...

कोरोना से दहशत में नीतीश! सीएम आवास छोड़ कर स्टेट गेस्टहाउस में रहेंगे मुख्यमंत्री, जोर-शोर से चल रहा काम

07-Jul-2020 06:08 PM

PATNA : सीएम आवास में रह रही अपनी भतीजी के कोरोना संक्रमित पाये जाने से घबराये नीतीश कुमार सीएम आवास छोड़ कर राजकीय अतिथिशाला में रहने की तैयारी कर रहे हैं. बिहार सरकार के किसी अधिकारी ने वैसे तो इस खबर की पुष्टि नहीं की है. लेकिन बिहार के राजकीय अतिथिशाला यानि स्टेट गेस्टहाउस में अचानक से जोर-शोर से काम चलने लगा है. वहां तैनात एक कनीय अधिकारी ने मुख्यमंत्री के लिए तैयारी हो रही है.


स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार एक पैर पर खड़ी
बिहार के मुख्यमंत्री आवास से चंद कदमों की दूरी पर स्टेट गेस्टहाउस यानि राजकीय अतिथिशाला है. उसके एक हिस्से में ही मुख्यमंत्री का सचिवालय चलता है. आज सुबह से ही मानो पूरी सरकार वहीं तैनात है. बिहार के कैबिनेट सेकेरेट्री तकरीबन पूरे दिन वहीं मौजूद रहे. भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं की तो मानो फौज ही उतर आयी है.


news image


स्टेट गेस्ट हाउस के कैंपस में घास की कटाई कर दी गयी है. एक-एक इंच की सफाई की जा रही है. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि नया आर ओ वाटर प्यूरीफायर भी लगाया गया है. छत का निरीक्षण कर दुरूस्त किया गया है ताकि पानी की एक बूंद नहीं नीचे टपके. बिछावन से से लेकर चादर-तकिया तक बदल दिया गया है.


हमारी टीम ने वहां मौजूद अधिकारियों से बात करने की कोशिश की. लेकिन किसी ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया. एक कनीय अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सीएम साहब के लिए सारी तैयारी हो रही है. पूरी तैयारी को आज कंप्लीट कर लेने का निर्देश दिया गया है.


news image


आखिर क्यों है बेचैनी
दरअसल नीतीश कुमार के आवास में उनकी भतीजी कोरोना संक्रमित पायी गयी है. इसके बाद से ही सीएम आवास में अफरातफरी मची है. आज दिन में ही FIRST BIHAR ने खबर दी थी कि नीतीश कुमार के आवास में आधुनिक सुविधायों से लैस कोरोना अस्पताल बनाने का फरमान जारी किया गया है. इसके लिए वेंटीलेटर से लेकर आईसीयू के साजोसामान मंगवाये गये हैं. पीएमसीएस के 6 डॉक्टरों और तीन नर्सों की तैनाती सीएम आवास के कोरोना अस्पताल के लिए कर दी गयी है. अब सीएम भी मुख्यमंत्री आवास से बाहर राजकीय अतिथिशाला में रहने की तैयारी में हैं.